इसमें ग्रुप के माध्यम से पूछे गए प्रश्नों व समस्याओं का समाधान पारस्परिक संवाद से किया जाता है
सिलाई ब्यूटीशियन हेतु ट्रेनिंग व स्वरोजगार केंद्र की स्थापना 24 जून 2018 को की गई। प्रशिक्षण केन्द्र का उददेश्य न केवल प्रशिक्षण देना है अपितु ततपश्चात स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में यथाशक्ति सहयोग प्रदान करना भी है। प्रशिक्षण विशेषज्ञय शिक्षिका द्वारा दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिये नोमिनल शुल्क लेने की व्यवस्था है ताकि प्रशिक्षण के प्रति गम्भीरता बनी रहे। शुल्क देने में असमर्थ छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण पश्चात भी छात्राओं की समस्या का निःशुल्क समाधान/स्वरोजगार में यथाशक्ति सहयोग व मार्गदर्शन दिया जाता है।