श्रीमती राजकुमारी गुप्ता का जन्म रामपुर में हुआ था । उनका देहान्त दिनांक 31 मई 1993 को हो गया था । वह धर्मपरायण व समाज के सभी व्यक्तियों को अपने परिवार की तरह समझते हुए उनके दुख को अपना दुख मानते हुए कार्य करती थीं । उनकी इस भावना की दृष्टि से इस सोसाईटी का गठन उनकी मृत्यू उपरान्त किया गया। प्रारम्भिक दो वर्षो में इससे मेधावी व आर्थिक रूप से कम सम्पन्न बच्चों को शिक्षा हेतु छात्रावृत्ति प्रदान की ।
प्रारम्भ में यह एक पारिवारिक सोसाइटी थी किन्तु जब २ दिसम्बर २०१२ को आयोजित प्रथम सरल सामूहिक विवाह ( प्रकल्प ) की चर्चा समाज में की गई तब समाज के अन्य बिंदिओं ने इनको आत्मसात करते हुए इसमें अपने को जोड़ने की इच्छा व्यक्त की। तब परिवार ने निर्णय लिया कि इस सोसाइटी को पारवारिक सोसाइटी से परवर्तित कर सामाजिक सोसाइटी बनाया जायगा तथा परवार के सदस्यों के साथ कुल ११ संस्थापक सदस्यों (आजीवन ) बनाकर राजकुमारी गुप्ता मैमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी रजिस्ट्रेशन का गठन किया गया।