समय.समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है साथ में ब्लड डोनर्स का डाटा भी उपलब्ध रहेगा ताकि किसी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर संपर्क स्थापित किया जा सके।
समाज से पुराने किंतु उपयोगी सामान जैसे कपड़े, जूते, बर्तन एवं खिलौने आदि का संग्रहण किया जाता है तथा उस वर्ग में वितरण किया जाता है जहां पर इसकी आवश्यकता है
दूसरे की कमी ना ढूंढने की जगह स्वयं मे दिन प्रतिदिन सुधार करने की दृष्टि से, स्वयं आकलन करने के इच्छुक व्यक्तियों का प्रश्नोत्तरी फार्म भरवाया जाता है। उनसे अपेक्षा होती है दिन प्रतिदिन मोरल वैल्यूज में वृद्धि करते रहे।
पारस्परिक सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने की दृष्टि से समय समय पर पिकनिक/पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दान से प्राप्त राशि/संस्था की अन्य माध्यमों से जमा राशी का उपयोग इस प्रकार के किसी भी कार्यक्रम में नही किया जाता है। कार्यक्रम का कुल व्यय भाग लेने वाले बन्धुओं द्वारा किया जाता है।
फेसबुक अथवा वेबसाइट के माध्यम से सोसाइटी के प्रकल्पों के साथ.साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों की जानकारी समाज के साथ.साथ साझा की जाती है