• सरल सामूहिक विवाह योजना

श्रीमति राजकुमारी गुप्ता मेमौरियल चैरिटेबल सोसाईटी

मेरी पत्नी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता का जन्म रामपुर में हुआ था । उनका देहान्त दिनांक 31 मई 1993 को हो गया था । वह ध्र्मपरायण व समाज के सभी व्यक्तियों को अपने परिवार की तरह समझते हुए उनके दुख को अपना दुख मानते हुए कार्य करती थीं । उनकी इस भावना की दृष्टि से हमारे परिवार ने इस सोसाईटी का गठन उनकी मृत्यू उपरान्त किया था । जिसमें मैं व मेरे चार बेटे व अन्य पारिवारिकजन शामिल थे । प्रारम्भिक दो वर्षो में इससे हमने मेधवी व आर्थिक रूप से कम सम्पन्न बच्चों को शिक्षा हेतु छात्रावृत्ति प्रदान की ।

 

प्राचीन परम्परानुसार गाँव/क्षेत्रा के लोग परिवार के साथ सहयोग कर विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया करते थे । कालान्तर में यह भावना क्षीण होती गयी और सहयोग, उत्साह/स्वेच्छा से न होकर, दबाव से हो गया । जो मेरे सुपुत्रा अरूण गुप्ता को उचित प्रतीत नहीं होता । इस दृष्टिगत, उन्होंने अपनी पुत्राी आस्था व चि0 विपिन जैन के विवाह दिनांक 30 अक्टूबर 2009 अवसर पर अनुरोध् किया था कि गिफ्रट आदि कृपया न देकर केवल बच्चों को आशीर्वाद दें । उनका मानना है कि बेटी का विवाह ‘वसुध्ेव-कटुम्बकम्’ की भावना से पारिवारिक न होकर, समाज की सांझी जिम्मेदारी है । यह सामाजिक सच्चाई है कि एक वर्ग अपनी बेटी के विवाह के आयोजन की व्यवस्था में असम्र्थ है । ऐसी परिस्थिति में सम्पन्न समाज का दायित्व है कि आर्थिक विषमताओं से संघर्षरत परिवार की बेटियों के विवाह के आयोजन में अपनी क्षमतानुसार उदार हृदय से सहयोग प्रदान करें । बेटा / बेटी की विवाह तिथी के अवसर पर या अन्य अवसर पर, उन बेटियों के लिये सरल एवं सामूहिक विवाह का आयोजन करें अथवा अन्य प्रकार से सहयोग करें ।


आगे पड़ें

सोसाइटी से कैसे जुड़ें ?

समाज के आर्थिक रूप से संघर्षरत परिवारों का सहयोग तथा अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रयास करने को, सेवा न मानकर अपना दायित्व समझने वाले, व्यक्तियों को सोसाईटी का सदस्य बनाया जायेगा । सदस्य बनने से पूर्व विस्तृत नियमावली इच्छुक सदस्य को ई-मेल द्वारा या अन्य माध्यम से दी जायेगी ।



विस्तृत जानकारी लें !!

सोसाईटी के प्रकल्प

सरल सामूहिक विवाह योजना
मेधावी छात्र स्कोलरशिप
मेधावी बच्चों हेतु लोन की व्यवस्था
ब्लड डोनेशन कैंप
सोसाइटी के बारे में कमैंट्स
  •    8 /1 , सेक्टर-३, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद
         ए० के० चिल्ड्रन एकेडमी, गाज़ियाबाद
  •   +91 9711233666
  •   rajkumarigupta.mcs@gmail.com

About Society

प्राचीन परम्परानुसार गाँव/क्षेत्रा के लोग परिवार के साथ सहयोग कर विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया करते थे । कालान्तर में यह भावना क्षीण होती गयी और सहयोग, उत्साह/स्वेच्छा से न होकर, दबाव से हो गया ।


Read more